ब्यूरो
कोटद्वार। उत्तराखण्ड के पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत अपने गढ़वाल दौरे के दौरान बुधवार शाम पांच बजे के आसपास पौड़ी से कोटद्वार की तरफ आ रहे थे। कोटद्वार-दुगड्डा के बीच उनके काफिले के सामने एक जंगली हाथी आ गया। इस वजह से पूर्व सीएम का काफिला रुक गया। कोटद्वार-दुगड्डा के बीच शिवालिक हाथी कॉरिडोर पड़ता है। यही कारण है कि यहां अकसर हाईवे पर हाथी आ जाते हैं। कुछ देर तो पूर्व सीएम अपनी गाड़ी में ही बैठे रहे, लेकिन जब हाथी ने उनके काफिले के करीब आना शुरू कर दिया तो उनके सहयोगियों ने उनको गाड़ी से निकलने की सलाह दी। फिर सभी एक पहाड़ी चट्ठान पर चढ़ गए।

उधर हाथी की वजह से सड़क पर गाड़ियों का जाम लग गया। वाहन से निकलकर पहाड़ी चढ़ने की कोशिश में त्रिवेंद्र रावत के साथी पृथ्वीराज चौहान घायल हो गए। जब वन अधिकारियों को हाथी के हमलावर होने की खबर मिली तो महकमे में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में वन कर्मचारियों ने पटाखे और हवाई फायर करके किसी तरह से हाथी को जंगल की ओर भेजा। जब पूर्व सीएम का काफिला हाईवे से गुजर गया, तब वन कर्मियों ने चैन की सांस ली।

More Stories
श्री एम. श्रीधर बीएचईएल के निदेशक (मानव संसाधन) नियुक्त।
संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग कर मत का अधिकार छीन रहे सत्ता में बैठे लोग: आफताब अहमद
जानलेवा चार हमलावार को सात वर्ष की कैद