मनोज सैनी
हरिद्वार। नगर निगम, हरिद्वार क्षेत्र में डेंगू के लार्वा को नष्ट करने के लिए डोर टू डोर कार्य किये जाने को लेकर महापौर नगर निगम श्रीमती अनिता शर्मा ने मुख्य नगर आयुक्त को निर्देशित करते हुए पत्र लिखा है।

मुख्य नगर आयुक्त को लिखे पत्र में महापौर ने लिखा है कि नगर निगम, हरिद्वार क्षेत्रान्तर्गत डेंगू मरीजो की संख्या बढ़ रही है एवं वर्षा होने के कारण जगह-जगह वर्षा का पानी एकत्रित हो रहा है। जिससे डेंगू के मच्छरों में वृद्धि हो रही है, जिस हेतु नगर निगम, हरिद्वार को डेंगू के लार्वा को युद्ध स्तर पर घर-घर जाकर (डोर टू डोर) डेंगू के लार्वा को नष्ट करने हेतु जन जागरूकता अभियान चलाकर एवं डेंगू के मच्छरों को नष्ट करने हेतु आवश्यक कीटनाशक दवाईयों का छिड़काव करें, जिससे जनमानस को डेंगू से बचाया जा सके। अतः उपरोक्तानुसार आपको निर्देशित किया जाता है कि नगर निगम, हरिद्वार क्षेत्रान्तर्गत डेंगू के लार्वा को फैलने हेतु जनजागरूकता, घर-घर जाकर (डोर टू डोर) डेंगू के लार्वा को फैलने हेतु एवं आवश्यक कीटनाशक दवाईयों का छिड़काव के कार्य को युद्ध स्तर पर करना सुनिश्चित करें, उक्त कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जायें।

More Stories
श्री एम. श्रीधर बीएचईएल के निदेशक (मानव संसाधन) नियुक्त।
संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग कर मत का अधिकार छीन रहे सत्ता में बैठे लोग: आफताब अहमद
जानलेवा चार हमलावार को सात वर्ष की कैद