
सचिन
हरिद्वार। उत्तराखंड के चीला में हुए अंकिता भंडारी हत्याकांड के बाद प्रदेश के सभी सामाजिक और राजनीतिक दलों में आक्रोश है। लगातार धरने प्रदर्शन कर प्रदेश भर में अंकिता के हत्यारों को सख्त सजा देने की मांग की जा रही है। शनिवार को हरिद्वार में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका और अंकिता हत्याकांड के दोषियों को फास्ट ट्रेक कोर्ट में फांसी की सजा देने की मांग की।
इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के राज में प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ती जा रही है। अंकिता हत्याकांड से देवभूमि की छवि और भी ज्यादा धूमिल हुई है। कांग्रेस नेताओं ने मांग की है कि इस मामले में जल्द ही फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन किया जाए और अंकिता हत्याकांड के जो भी दोषी हो उन्हें जल्द ही फांसी की सजा दी जाए।
More Stories
स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन ने स्वतंत्रता सेनानी स्तम्भ पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया ध्वजारोहण।
सैनी सभा(रजि0), सैनी आश्रम ज्वालापुर की आम सभा की बैठक संपन्न।, हजारों हजार लोगों ने किया प्रतिभाग, पास किए 6 प्रस्ताव।
पंचायत चुनाव में कांग्रेस का परचम लहराने पर कांग्रेसजनों ने मिठाई बांटकर मनाई खुशी।