सचिन
हरिद्वार। उत्तराखंड के चीला में हुए अंकिता भंडारी हत्याकांड के बाद प्रदेश के सभी सामाजिक और राजनीतिक दलों में आक्रोश है। लगातार धरने प्रदर्शन कर प्रदेश भर में अंकिता के हत्यारों को सख्त सजा देने की मांग की जा रही है। शनिवार को हरिद्वार में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका और अंकिता हत्याकांड के दोषियों को फास्ट ट्रेक कोर्ट में फांसी की सजा देने की मांग की।
इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के राज में प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ती जा रही है। अंकिता हत्याकांड से देवभूमि की छवि और भी ज्यादा धूमिल हुई है। कांग्रेस नेताओं ने मांग की है कि इस मामले में जल्द ही फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन किया जाए और अंकिता हत्याकांड के जो भी दोषी हो उन्हें जल्द ही फांसी की सजा दी जाए।

More Stories
श्री एम. श्रीधर बीएचईएल के निदेशक (मानव संसाधन) नियुक्त।
संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग कर मत का अधिकार छीन रहे सत्ता में बैठे लोग: आफताब अहमद
जानलेवा चार हमलावार को सात वर्ष की कैद