सुनील मिश्रा
हरिद्वार। स्प्रिचुअल फाउंडेशन के चेयरमैन आईएस बंसल ने शनिवार को प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए कहा कि शरीर की सकारात्मक ऊर्जा एवं पांचों तत्वों का उपयोग कर तमाम समस्याओं एवं बीमारियों का निदान किया जा सकता है। रविवार को ज्वालापुर स्थित सैनी आश्रम में आयोजित किए जा रहे सर्वधर्म सम्मेलन के माध्यम से आध्यात्मिक एवं वैज्ञानिक तौर से प्रमाणिकता से इस तथ्य को रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि सर्वघर्म सम्मेलन में सभी धर्म समुदाय के लोग शामिल होंगे। शरीर की सकारात्मक ऊर्जा की जानकारी अवश्य होनी चाहिए। शरीर की सकारात्मक ऊर्जा का उपयोग करके हर प्रकार के वायरस, प्राकृतिक आपदा, समाज में हो रही आपराधिक घटनाओं को पूरी तरह समाप्त किया जा सकता है। लोगों के कल्याण के लिए सर्वधर्म सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। डा.आईएस बंसल ने कहा कि सकरात्मक सोच रखनी चाहिए। शरीर पर नियंत्रण रखना जरूरी है। शरीर की बीमारियों को दूर भगाने के लिए सकारात्मक ऊर्जा जरूरी है। नकारात्मक सोच को दूर भगाएं। प्रेस वार्ता में सैनी सभा अध्यक्ष आदेश सैनी, विवेक थिरानिया, सचिन मोटला, कविता शिंदे, लोकेश सोलंकी, संदीप यादव, विकास, मनीराम, सोनी, सरिता, मुन्नी आदि मौजूद रहे।

More Stories
कांवड़ मेला-2026: कांवड़ मेला क्षेत्र 18 सुपर जोन, 40 जोन एवं 141 सेक्टरों में विभाजित।
कांवड़ मेला-2026: जनपद हरिद्वार के सभी सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित।
दुष्कर्म, मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी देने वाले 5 हजार का आरोपी गिरफ्तार।