मनोज सैनी
हरिद्वार। माननीय न्यायालय के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय रोशनाबाद हरिद्वार में सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 मनीष दत्त व अन्य विभागीय कर्मचारियों द्वारा जोर शोर से सफाई अभियान चलाते हुए परिसर की साफ सफाई की गई। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनीष जी द्वारा बताया गया की सफाई व स्वच्छता में स्वयं परमात्मा का वास होता है। प्रत्येक कर्मचारी का यह दायित्व बनता है कि वह अपने कार्यालय परिसर की साफ सफाई और स्वच्छता पर प्रमुखता से ध्यान दें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में श्री वीरम भारती, श्री बी के गुप्ता, श्री एम एस रावत, श्रीमती निम्मी राणा, श्री सुभाष चंद, श्री गौरव शर्मा, श्री मोहम्मद इब्राहिम, श्री सुमित रंजन तथा अन्य सभी कर्मचारियों व अधिकारियों द्वारा अपने कमरों व मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर की जोर शोर से साफ-सफाई की गई।

More Stories
गंगा सभा के चुनाव आयोग सदस्यों ने किया मां गंगा का पूजन। की अपने कार्यों की शुरुआत।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर मुकदमे में नया मोड़। हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा बाल्मीकि समाज। कहा राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज कराने वाला अमित कुमार बाल्मीकि समाज से नही।
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।