
ब्यूरो
यूपी के संभल में मोहर्रम के जुलूस के दौरान अलम में करंट उतरने से आधा दर्जन लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि अलम और जुलूस में शामिल ज्यादातर लोग बारिश में भीगे हुए थे। रेलवे ट्रैक पार करते समय यह हादसा हुआ। हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इसमें करंट उतरते ही कई लोग सड़क पर गिरते दिख रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। इसमें कई लोगों के घायल होने की खबर है।
हादसा संभल के हजरतनगर गढ़ी गांव में स्थित रेलवे ट्रैक पर हुआ। जुलूस में शामिल लोग ओवरहेड इलेक्ट्रिसिटी (ओएचई) की चपेट में आ गए। अलम बारिश में भीगे हुए थे। करंट उतरते ही मौके पर अफराफरी मच गई। जुलूस में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल थे।
More Stories
चलती बाइक पर प्रेमी जोड़े को रोमांस करना पड़ा भारी, इश्कजादे पर पुलिस ने ठोका भारी भरकम चालान।
भाजपा जिलाध्यक्ष को दिखाया पार्टी ने बाहर का रास्ता। भाजपा कार्यालय में महिला के साथ आपत्तिजनक वीडियो हुआ था वायरल।
समलैंगिक विवाह: मुस्लिम युवकों के धोखा देने पर आशा और ज्योति ने की शादी। लड़कों से भरोसा उठने के बाद उठाया कदम।