ब्यूरो
देहरादून। प्रदेश की राजधानी देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां रुड़की नगर निगम के महापौर गौरव गोयल के इस्तीफे को उत्तराखंड शासन ने स्वीकार कर लिया गया है और महापौर के पद को रिक्त कर दिया गया है।


बता दें कि नगर निगम रुड़की के महापौर गौरव गोयल ने 25 जुलाई को हुई बोर्ड बैठक में कुछ पार्षदों द्वारा अभद्र व्यवहार से क्षुब्ध होकर त्याग पत्र दे दिया है जिसको उत्तराखंड शासन ने तत्काल प्रभाव से स्वीकार भी कर लिया गया है और अब रुड़की महापौर नगर प्रमुख पद को रिक्त घोषित कर दिया गया है। इतना ही नहीं नगर निगम रुड़की में जिलाधिकारी हरिद्वार को विहित अधिकारी नामित किया गया है। इसका आदेश प्रमुख सचिव आरके सुधांशु ने जारी किया है।

More Stories
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा की तीन मांगो में से एक मांग हुई पूरी: मेलाधिकारी ने अर्धकुंभ निधि से परियोजना संबंधी जानकारी वाले बोर्ड प्रत्येक कार्यस्थल पर प्रमुखता से लगाने के निर्देश।
कनखल चौक बाजार में सन 1930 से स्थित कांग्रेस के ऐतिहासिक ध्वज का सौंदर्यकरण।
चौक बाजार श्री रामलीला समिति (रजि0) ज्वालापुर के 79 वे वार्षिकोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ। मुख्य अतिथि अर्श नैय्यर ने रंगमंच का पूजन कर लीला का किया शुभारंभ।