सुनील मिश्रा
हरिद्वार। नगर में तेजी से फैल रहे डेंगू आदि विभिन्न बीमारियों के चलते रोगियों में रक्तापूर्ति की मांग अधिक होने के कारण जिला चिकित्सालय रक्त केंद्र में रक्त की कमी होने पर नगर की प्रतिष्ठित सुप्रयाससंस्था के रक्तबन्धु प्रकल्प के सचिव डॉ शिवम नारायण शर्मा” के संयोजकत्व में विशाल गुप्ता संचित गुप्ता” अभिनव पुरोहित स्पर्श चौहान, मिथुन मोहित सूरज शर्मा, ज्योति एवम श्रीमती प्रिया दीक्षित शर्मा द्वारा आज राजकीय जिला रक्त केंद्र पहुंच कर रोगियों के जीवन रक्षणार्थ सामूहिक रक्त दान किया गया। इस महान कार्य पर सुप्रयास कल्याण समिति के महामंत्री डॉ सत्यनारायण शर्मा ने सभी रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं का संस्था की ओर से आभार प्रकट किया एवं लोगों से बढ़ चढ़कर रक्तदान करने की अपील की।

More Stories
वन नेशन, वन इलेक्शन पर कांग्रेस का हमला। भाजपा द्वारा धार्मिक मंचों का राजनीतिक इस्तेमाल किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण: आलोक शर्मा
खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, हरिद्वार में कई प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण।
कांग्रेसजनों ने जयंती पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व0 राजीव गांधी के ऐतिहासिक कामों के साथ किया याद।