मनोज सैनी
देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर हाल ही में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा इंग्लैड में जाकर जो पर्यटन के क्षेत्र में निवेश प्रस्ताव किए हैं उन पर खड़ा प्रहार करते हुए लिखा है कि हमें पर्यटक चाहिये, हम उनका बांह फैलाकर स्वागत करते हैं। मगर हमें ऐसा पर्यटक चाहिये जो हमारी भौगोलिक, जैविक विविधता, सांस्कृतिक, आध्यात्मिक, संस्कृति और हमारे हस्त लाघव से लेकर के पकवानों के क्षेत्र में हमारी विलक्षणता से प्रभावित होकर आ रहा है।
हमें स्पा, कैसीनो, बार बाला और देह सुख के लिए आने वाले पर्यटकों की आवश्यकता नहीं है। इस दिशा में जो भी इन्वेस्टमेंट उत्तराखंड में आ रहा है, वह पूर्णतः अवांछित है। हमारे राज्य निर्माण की भावना, उत्तराखंडी मूल्य और मान्यताओं के खिलाफ है।


More Stories
कांवड़ मेला-2026: कांवड़ मेला क्षेत्र 18 सुपर जोन, 40 जोन एवं 141 सेक्टरों में विभाजित।
कांवड़ मेला-2026: जनपद हरिद्वार के सभी सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित।
दुष्कर्म, मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी देने वाले 5 हजार का आरोपी गिरफ्तार।