ब्यूरो
स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अन्तर्गत विशेष स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम के तहत शनिवार को चमोली जिला न्यायाधीश धर्म सिंह के नेतृत्व में न्यायालय परिसर गोपेश्वर, चमोली में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान न्यायालय परिसर और अभियोजन कार्यालय के आसपास वृहद सफाई कर कूड़ा एकत्रित किया गया। जैविक और अजैविक कचरे को अलग-अलग थैलियों में भरकर कूडा वाहनों से कूड़ा निष्पादन केंद्र भेजा गया। स्वच्छता कार्यक्रम में जिला न्यायाधीश धर्म सिंह, सीजेएम सचिन कुमार, जेएम चमोली पल्लवी गुप्ता, जिला शासकीय अधिवक्तागण, ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी समेत न्यायालय परिसर के तमाम कार्मिक मौजूद थे।

More Stories
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर मुकदमे में नया मोड़। हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा बाल्मीकि समाज। कहा राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज कराने वाला अमित कुमार बाल्मीकि समाज से नही।
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।
शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, युवती हुई गर्भवती। शादी से किया इंकार, युवती ने दर्ज कराया मुकदमा