मनोज सैनी
हरिद्वार। कनखल में स्थित किड्जी स्कूल ने एक शानदार पहल करते हुए अपने स्कूल के बच्चों के माता पिता और परिवार के सदस्यों के लिए दीपावली मेले का आयोजन किया, जिसमे अलग अलग पुरुष्कारों से बच्चों और उनके माता पिता को भी सम्मानित किया। भिन्न भिन्न प्रकार के खेल के साथ साथ रंगारंग कार्यक्रम भी हुए जिसमे सभी बच्चों और उनके परिवार जनों ने हिस्सा लिया।
दीपावली मेले में खाने पीने की चीजों से लेके खिलोने और उपहारों के स्टाल भी लगाए गए। किड्जी स्कूल कनखल की प्रिंसिपल प्रियंका शर्मा ने इस भव्य सफल कार्यक्रम पर अपने पूरे स्टाफ और पैरेंट्स को धन्यवाद दिया और स्कूल की तरफ से सभी शहरवासियों को दीपावली की बधाई दी।

More Stories
ज्वालापुर का प्रसिद्ध प्राचीन गुघाल मेला कल मंगलवार 22 सितंबर से प्रारम्भ।
कांग्रेस ओबीसी विभाग ने भेजा राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन। जनगणना में ओबीसी वर्ग का स्पष्ट वर्गीकरण सुनिश्चित करने की मांग की।
नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाकर दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाला आरोपी ने किया डर कर सरेंडर।