Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

बीएचईएल में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती। भगवान विश्वकर्मा सृजन, कौशल और कर्मशीलता के प्रतीक हैं: रंजन कुमार

मनोज सैनी

हरिद्वार। अभियांत्रिकी, उद्योग एवं हस्तशिल्प के आराध्य भगवान विश्वकर्मा की जयंती, आज बीएचईएल हरिद्वार में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई । इस अवसर पर बीएचईएल हरिद्वार स्थित विभिन्न वर्कशॉप एवं कार्यालयों में विधिवत ‘श्री विश्वकर्मा पूजन’ किया गया। बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक श्री रंजन कुमार ने विभिन्न विभागों द्वारा आयोजित पूजन कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर भगवान विश्वकर्मा का पूजन किया।

इस अवसर पर सभी कर्मचारियों को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं देते हुए श्री रंजन कुमार ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृजन, कौशल और कर्मशीलता के प्रतीक हैं। उनकी जयंती हमें अपने कार्य के प्रति समर्पण, अनुशासन और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि बीएचईएल जैसे तकनीकी संस्थान के लिए यह दिवस, तकनीकी उत्कृष्टता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और अधिक सुदृढ़ करने का अवसर है।

इस पावन अवसर पर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) सुश्री सुमति शर्मा सहित बीएचईएल हरिद्वार के अन्य महाप्रबंधकगण, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी तथा यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

Share
error: Content is protected !!