मनोज सैनी
हरिद्वार। नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाकर दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाला आरोपी ने पुलिस के डर से सरेंडर किया है। आरोपी नाबालिग को लगातार ब्लैकमेल कर रहा था। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए दिल्ली, नोएडा, अलीगढ़, बरेली सहित कई स्थानों पर अपने ठिकाने बदलता रहा। कनखल पुलिस की लगातार दबिश से घबराकर आरोपी ने कोतवाली पहुंचकर सरेंडर कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता की माता द्वारा कोतवाली कनखल में तहरीर देकर बताया गया कि एक युवक द्वारा उनकी नाबालिग पुत्री से दोस्ती कर उसे अपने विश्वास में लिया गया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर फोटो/वीडियो बनाए गए तथा उन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया जाने लगा।
डर के कारण नाबालिग द्वारा आरोपी को ₹01 लाख रुपये दिए गए, लेकिन इसके बावजूद आरोपी द्वारा लगातार और रुपयों की मांग की जाती रही। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली कनखल में मु0अ0सं0 311/2026 पॉक्सो अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रभारी अधिकारी थाना कनखल के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।
पुलिस टीम द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु लगातार संभावित स्थानों पर दबिश दी गई। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए दिल्ली, नोएडा, अलीगढ़, बरेली एवं हरिद्वार सहित विभिन्न स्थानों पर लगातार अपना ठिकाना बदलता रहा।
कनखल पुलिस टीम द्वारा लगातार उसकी तलाश एवं दबिश की कार्रवाई जारी रखी गई। पुलिस की लगातार कार्रवाई से घिरता देख आरोपी गौरव कुमार पुत्र धनपाल निवासी बफरी बुजुर्ग, थाना शाही, जनपद बरेली
हाल निवासी सगरावाला, जगजीतपुर, थाना कनखल, हरिद्वार अंततः कोतवाली कनखल पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया, जिसे पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

More Stories
स्ववेद प्ले ग्रुप एवं शिवडेल स्कूल में दशहरा मेले की धूम, नन्हे-मुन्नों ने रामलीला के जरिए सीखा धर्म और सत्य का संदेश
दुष्कर्म करने वाले पिता को 20 वर्ष की कैद। लॉक् डाउन में नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म करने का आरोप।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने पति के खिलाफ दी तहरीर, गंभीर धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा।