ब्यूरो
हरिद्वार। हाई कोर्ट के आदेश पर सिडकुल स्थित नवोदय नगर में कुष्ठ शेल्टर होम निर्माणधीन है, मगर राजनीतिक दलों की दखलंदाजी के चलते निर्माण कार्य बाधित हो रहा है। बताया गया की पिछली बार भाजपा समर्थकों ने निर्माण स्थल के पास अनशन किया था और अब अन्य पार्टी के समर्थकों ने निर्माण कार्य पर रोक लगाने हेतु निर्माण स्थल के पास अनिश्चित कालीन क्रमिक अनशन के नाम पर एक बोर्ड और टेंट लगाया था। स्थानीय लोगों का कहना था कि दिन में अनशन के नाम पर टेंट में क्रिकेट मैच का आनंद लिया गया और जब रात हुई तो क्रमिक अनशन स्थल शराबियों और नशेड़ियों के काम आ रहा है।

More Stories
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ज्वालापुर के बाहर सड़क पर खड़ी दो गाड़ियों के ऊपर दीवार गिरने से दो गाड़ियां हुई क्षतिग्रस्त।
पत्रकारिता के भविष्य पर महामंथन। उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की संगोष्ठी में एआई की भूमिका पर चर्चा और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान।
महिला संचालिका को छह माह की सजा, 4.21 लाख का जुर्माना लगाया।