मनोज सैनी
ज़रा सी बात और तान दी पिस्टल, चला दी गोलियां। मामला लखनऊ के ठाकुरगंज इलाक़े का है। जहां घर के सामने गाड़ी पार्क किए जाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया।
कहासुनी के बीच एक शख्स ने फायरिंग कर दी। घटना में दो लोग घायल हुए हैं, जो भाई-बहन बताए जा रहे हैं। घटना से जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें आरोपी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली चलाता नजर आ रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक घटना शुक्रवार की है, जहां सुबह पार्किंग के विवाद में हुई फायरिंग का वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी मनोज मिश्रा अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग करते नजर आ रहा है। गाड़ी खड़ी करने को लेकर पड़ोसियों में विवाद हो गया था। इस दौरान फायरिंग में सगे भाई-बहन अर्पित कनौजिया और मानसी घायल हो गए।

More Stories
शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, युवती हुई गर्भवती। शादी से किया इंकार, युवती ने दर्ज कराया मुकदमा
बैरागी कैंप में तथाकथित समाजसेवी की स्कॉर्पियों ने 3 बेजुबान गायों को कुचला, तीनों की हुई मौत। तथाकथित समाज सेवी करण पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज।
चोरी करने वाले गैंग सदस्य को दो वर्ष की कैद, जुर्माना भी लगाया।