मनोज सैनी
पूजा के बहाने मंदिर में पहुंचा चोर मंदिर से मूर्ति चुराकर फरार हो गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, चोरी की यह पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।
[yotuwp type=”videos” id=”Ly8t1mKCpdA” ]
घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र, मेरठ स्थित बगलामुखी मंदिर की है, जो आई जी पुलिस के दफ़्तर से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित हैं, जहां एक व्यक्ति आज सुबह 8: 37 बजे पूजा करने के बहाने मंदिर में पहुंचा था। इस दौरान मंदिर में रखी अष्टधातु की देवी की मूर्ति पर हाथ साफ कर फरार हो गया। मंदिर के पुजारी ने अगले दिन जब पूजा करने पहुंचे तो वह हक्के बक्के रह गए। मंदिर से एक अष्ट धातु की मूर्ति गायब थी। इसके बाद मंदिर के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। फुटेज में चोर को मूर्ति लेकर फरार होते हुए देखा गया। पुजारी ने इसकी सूचना स्थानीय थाना सिविल लाइंस में दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

More Stories
खाकी पर दाग: 2 दरिगाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज।
दुष्कर्म करने वाले पिता को 20 वर्ष की कैद। लॉक् डाउन में नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म करने का आरोप।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने पति के खिलाफ दी तहरीर, गंभीर धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा।