मनोज सैनी
हरिद्वार। कांग्रेस द्वारा अयोध्या राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण अस्वीकार करने के बाद देश व प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। ज्वालापुर से कांग्रेस विधायक रवि बहादुर ने हरिद्वार से भाजपा सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि सांसद निशंक को रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य से कोई लेना देना नहीं है इसलिए वो बेवजह की बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि डॉक्टर निशंक ने अपने कार्यकाल के साढ़े नौ वर्षों में हरिद्वार के संसदीय क्षेत्र में कोई उल्लेखनीय कार्य नहीं किया और अब वह राम नाम पर चुनाव लड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा की निशंक ने शिक्षा मंत्री के तौर पर भी हरिद्वार या उत्तराखंड के लिए कोई विशेष कार्य नहीं किया है उन्होंने कहा कि 2010 में मुख्यमंत्री रहते हुए कुंभ में भी उन्होंने कोई स्थाई कार्य नहीं करवाए।
[yotuwp type=”videos” id=”JIDwttcMDI0″ ]
इसके साथ ही विधायक रवि बहादुर ने सांसद निशंक को विकास कार्यों पर खुली बहस करने की चुनौती भी दे डाली। गौरतलब है कि दो दिन पहले सांसद निशंक ने अपने बयान में कहा था कि प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण अस्वीकार करके कांग्रेस खुद को खत्म करना चाहती है। ज्वालापुर से कांग्रेस विधायक रवि बहादुर ने आज हरिद्वार प्रेस क्लब में प्रेस कांफ्रेंस कर सांसद निशंक के इस बयान का पलटवार किया और विकास कार्यों पर खुली बहस करने की चुनौती भी दी।

More Stories
कांवड़ मेला-2026: कांवड़ मेला क्षेत्र 18 सुपर जोन, 40 जोन एवं 141 सेक्टरों में विभाजित।
कांवड़ मेला-2026: जनपद हरिद्वार के सभी सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित।
दुष्कर्म, मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी देने वाले 5 हजार का आरोपी गिरफ्तार।