मनोज सैनी
हरिद्वार। 22, जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के साथ कुम्भ नगरी हरिद्वार में भी विभिन्न संगठनों द्वारा जलूस/शोभा यात्राएँ आदि के कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। इसी के मद्दे नजर जिलाधिकारी हरिद्वार द्वारा जनपद हरिद्वार में 22 जनवरी, 2024 को संचालित सभी प्रकार की थोक व फुटकर मी /मांस विक्रेताओं की दुकाने बन्द रहेगी तथा किसी भी प्रकार से मीट/मांस का विक्रय अथवा लाने व ले जाने पर पूर्णरूप से प्रतिबन्ध के आदेश जारी किए हैं। आदेश का उल्लंघन किये जाने पर संबंधित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी।
इसी के साथ साथ जिलाधिकारी, हरिद्वार में 22 जनवरी को जनपद हरिद्वार की समस्त देशी/विदेशी मदिरा एवं बियर के थोक एवं फुटकर बिक्री की दुकानें भी बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।

More Stories
दुष्कर्म करने वाले पिता को 20 वर्ष की कैद। लॉक् डाउन में नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म करने का आरोप।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने पति के खिलाफ दी तहरीर, गंभीर धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा।
नवोदय नगर की ऐतिहासिक रामलीला में पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा: लगाया देवी देवताओं को भोग, लिया आशीर्वाद। रामलीला मंचन देखने उमड़ी हजारों राम भक्तों की भीड़।