मनोज सैनी
हरिद्वार। हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के दूल्हे का पता नहीं लेकिन बारता को दूल्हे के स्वागत करने के लिया बुला लिया। जी हां लोकसभा चुनाव 2024 हेतु हरिद्वार लोक सभा क्षेत्र से कांग्रेस आलाकमान ने अभी किसी भी आधिकारिक प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है लेकिन उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कल शनिवार को 11 बजे नारसन बॉर्डर पर बुला लिया है, जहां प्रत्याशी का स्वागत करते हुए चुनावी अभियान की शुरुआत की जाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का हरिद्वार क्षेत्र में भ्रमण कार्यक्रम जारी किया गया है, जिसमें वीरेंद्र रावत का जिक्र नहीं है। हालांकि इसको पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के भ्रमण कार्यक्रम का नाम दिया गया है। इससे एक बार फिर प्रत्याशी को लेकर संशय की स्थिति बन गई। क्या हरीश रावत प्रत्याशी होंगे या फिर वीरेंद्र रावत प्रत्याशी होंगे।

More Stories
कांवड़ मेला-2026: कांवड़ मेला क्षेत्र 18 सुपर जोन, 40 जोन एवं 141 सेक्टरों में विभाजित।
कांवड़ मेला-2026: जनपद हरिद्वार के सभी सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित।
दुष्कर्म, मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी देने वाले 5 हजार का आरोपी गिरफ्तार।