सुनील मिश्रा
हरिद्वार। तीर्थ नगरी हरिद्वार में आज रविवार को लाखों यात्रियों की भीड उमडने से हरिद्वार की सड़के यात्रियों से भर गई है। चार धाम यात्रा सीजन शुरू होने से भी हरिद्वार में आने वाले तीर्थ यात्रियों में निरंतर बढ़ोतरी हो रही है जिसके चलते शहर की अंदरुनी सड़कें यात्रियों से भर गई है। सबसे ज्यादा भीड़ मां मनसा देवी के दर्शन करने जाने वाले यात्रियों की रही जिसके कारण मा मनसा देवी को जाने वाला नीचे अपर रोड का पैदल मार्ग सही व्यवस्था न होने से आज सुबह जाम के चलते बाधित हो गया जिससे वहां जाम लग गया।
भीषण गर्मी में जाम लगने से सबसे ज्यादा परेशानी बाहर से आये यात्रियों एवं शहर के आम नागरिकों को हुई, जिन्हें एक और से दूसरी ओर जाने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। इस बारे में स्थानीय तीर्थ पुरोहित पं रितेश शर्मा मिन्ना के ने चार धाम यात्रा का स्वागत करते हुए हरिद्वार के जिला प्रशासन से शहर में प्रतिदिन लग रहे जाम से निजात दिलाने के लिए हरिद्वार की ट्रैफिक पुलिस व्यवस्था को और अधिक चुस्त दुरुस्त मजबूत करने की मांग की है ताकि बाहर से आने वाले यात्रियों और यहा के स्थानीय लोगों को कोई परेशानी ना हो।

More Stories
दो गैंगस्टर को दो- दो वर्ष की कैद।
खास खबर: गंगनहर पटरी पर 5-6 फीट रिटेनिंग वॉल बढ़ाने से सिकुड़ी गंगनहर, पटरी की चौड़ाई बढ़ी।
बीएचईएल द्वारा निःशुल्क पोषण वितरण शिविर का आयोजन।