सुरेंद्र शर्मा
हरिद्वार। अधिवक्ता महिलाओं के साथ उत्पीड़न और शोषण की जांच के लिए डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने समिति का गठन किया है, जिसमें चार महिला अधिवक्ताओं के साथ दो पुरुष अधिवक्ताओं को शामिल किया है।
कार्यस्थल पर नियुक्त महिलाओं के उत्पीड़न या शोषण करने के मामले सामने आते रहते हैं। जिसकी जांच के लिए डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन हरिद्वार अध्यक्ष विश्व बंधु बाली और सचिव अनुराग चौधरी ने समिति का गठन किया है। उन्होंने बताया कि महिलाओं के यौन उत्पीड़न रोकथाम, निषेध एवं निवारण अधिनियम- 2013 के अनुपालन में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन हरिद्वार में कार्यरत महिलाओं की शिकायतों के निवारण के लिए आंतरिक कमेटी का गठन किया है। जिसमें चार महिला अधिवक्ताओं के साथ दो पुरुष अधिवक्ताओं को नामित किया है। जिसमें उषा रानी सिंह, जमना कौशिक, निशा शर्मा, शिवानी बैंसला को शामिल किया है, जबकि पुरुष अधिवक्ता में लोकेश कुमार दक्ष, कुणाल शर्मा को नामित किया है। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन हरिद्वार के अध्यक्ष विश्व बंधु बाली और सचिव अनुराग चौधरी ने बताया कि नामित अधिवक्ताओं की जांच रिपोर्ट के बाद ही कार्रवाई तय होगी।

More Stories
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।
शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, युवती हुई गर्भवती। शादी से किया इंकार, युवती ने दर्ज कराया मुकदमा
कांग्रेस ओबीसी विभाग की पहली प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न: ओबीसी समाज की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कंवरदीप सैनी