मनोज सैनी
हरिद्वार। पथरी थानान्तर्गत क्षेत्र के एक गांव की युवती ने टकावरी गांव के नितिन पुत्र सुभाष के खिलाफ थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उक्त नितिन के साथ वह 3 साल से रिलेशनशिप में थी और दोनों के बीच में कई बार शारीरिक संबंध भी हुए है क्योंकि नितिन ने उससे शादी का वादा किया था। जिसके चलते वह 2 महीने की गर्भवती भी हो गई। युवती ने बताया कि वह आखरी बार नितिन को दे पूरा स्थित एक गेस्ट हाउस में 13 और 24 मई 2026 को मिली थी।
युवती ने बताया कि नितिन और उसके पापा सुभाष डॉक्टर मेरे घर पर आकर मुझे झूट बोलकर मुझे बच्चे गिराने की दवाई दे दी। मुझे कहा की ये आपके शरीर में कोई कमजोरी हो तो ये आयरन की दवाई है।
पुलिस ने युवती की तहरीर पर आरोपी नितिन के खिलाफ बीएनएस की धारा 69 और 89 में मुकदमा दर्ज का जांच शुरू कर दी है।

More Stories
संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग कर मत का अधिकार छीन रहे सत्ता में बैठे लोग: आफताब अहमद
जानलेवा चार हमलावार को सात वर्ष की कैद
मायापुर हेड रेगुलेटर पर चला महा सफाई अभियान, 8 टन कूड़ा-कचरा हटाया।