मनोज सैनी
हरिद्वार। विधायक खानपुर उमेश कुमार व पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह के बीच हुए आपसी विवाद एवं फायरिंग प्रकरण में हरिद्वार पुलिस की ठोस पैरवी के चलते जिलाधिकारी देहरादून द्वारा कल देर शाम वर्तमान विधायक उमेश कुमार का शस्त्र लाइसेंस भी निरस्त कर दिया गया है।



हरिद्वार पुलिस की प्रभावी पैरवी के चलते मात्र 24 घंटे के भीतर दोनों पक्षों के कुल 10 शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण किए जा चुके हैं जिसमें पूर्व विधायक प्रणव सिंह व परिजन के 09 शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण के बाद वर्तमान विधायक के शस्त्र लाइसेंस हेतु जिलाधिकारी देहरादून को पत्राचार किया गया था। इनके समर्थकों के भी शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण किए जाने की प्रक्रिया जारी है।
साथ ही प्रकरण में वर्तमान एवं पूर्व विधायक दोनों पक्षों के 150-150 कुल 300 समर्थकों को 126/135 बीएनएसएस (पूर्व 107/116 सीआरपीसी) के तहत पाबंद मुचलका किया गया है व चिन्हीकरण की कार्यवाही लगातार जारी है।

More Stories
पत्रकारिता के भविष्य पर महामंथन। उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की संगोष्ठी में एआई की भूमिका पर चर्चा और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान।
महिला संचालिका को छह माह की सजा, 4.21 लाख का जुर्माना लगाया।
श्री एम. श्रीधर बीएचईएल के निदेशक (मानव संसाधन) नियुक्त।