मनोज सैनी
हरिद्वार। फैक्ट्री में नौकरी दिलाने के नाम पर युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने और पीड़िता का अश्लील वीडियो बना कर ब्लैकमेल कर कई बार हैवानियत करने और अपनी महिला मित्र के माध्यम से पीड़िता से पैसे की डिमांड करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है जबकि महिला मित्र की तलाश जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार 26 जनवरी को पीड़िता निवासी महरौली नई दिल्ली ने वर्ष 2021 में अभियुक्त ललित कुमार खारी पुत्र राजेन्द्र कुमार निवासी एन 69 शिवालिक नगर, रानीपुर हरिद्वार द्वारा स्वयं की हाईटैक कम्पनी में नौकरी दिलाने का लालच देकर पीड़िता को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने व वादिया का अश्लील वीडियो बना कर ब्लैकमेल कर कई बार दुष्कर्म करने तथा वादिया के विरोध करने पर उक्त ललित कुमार द्वारा अपने साथी महिला निवासी रुड़की के माध्यम से वादिया को डरा धमकाकर ब्लैकमेल करवा कर पैसो की भी मांग करने के संबंध में कोतवाली रानीपुर पर मु0अ0सं0 40/25 धारा 328, 376(2)(एन), 384, 419, 506, 120बी भादवि का अभियोग पंजीकृत कराया गया। महिला संबंधी मामलों को गंभीरता पूर्वक लेने हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा निर्देशित क्रम में कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए पीड़ित का मेडिकल कराकर नामजद अभियुक्त ललित कुमार खारी गिरफ्तार किया गया। साथ ही विवेचना में प्रकाश में आई अभियुक्त की महिला मित्र की तलाश जारी है।

More Stories
शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, युवती हुई गर्भवती। शादी से किया इंकार, युवती ने दर्ज कराया मुकदमा
कांग्रेस ओबीसी विभाग की पहली प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न: ओबीसी समाज की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कंवरदीप सैनी
खाद्य सुरक्षा विभाग की विभिन्न टीमों ने व्यापक स्तर पर चलाया निरीक्षण अभियान। कैडबरी डेयरी मिल्क चॉकलेट सहित दूध, पनीर व मावा के कुल 10 खाद्य नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु लिए।