क्राइम ब्यूरो
हरिद्वार। नकाबपोश बदमाशों ने खानपुर विधानसभा सीट से विधायक उमेश कुमार के रुड़की स्थित गंगनहर कार्यालय के किनारे सिंचाई विभाग की संपत्ति में बने कैंप कार्यालय में एक बार फिर कई राउंड फायरिंग की है। फायरिंग का वीडियो सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया जिसमें नकाबपोश बदमाश कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर पर फायरिंग कर दहशत फैलाते हुए नजर आ रहे हैं।
विधायक प्रतिनिधि जुबेर काजमी ने इस संबंध में अज्ञात शूटरों के खिलाफ मुदकमा दर्ज कराया है। इधर फिर से फायरिंग होने पर पुलिस महकमे के होश उड़े हुए है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने पूरे मामले के जल्द खुलासे के निर्देश दिए है।

More Stories
बालाजी ट्रस्ट मंदिर में हवन, सुंदरकांड व भण्डारे का आयोजन।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने माँ भगवती फूड्स पर की छापेमारी: बिना लेबल के सॉस की 351 बोतलें मौके पर सीज।
शिवडेल स्कूल में गूंजा “हर-हर महादेव” का जयघोष, नन्हे बच्चों ने निकाली आकर्षक कांवड़ यात्रा।