मनोज सैनी
देहरादून। हरिद्वार नगर निगम भूमि घोटाले में हरिद्वार के जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह के निलंबन के बाद 2013 बैच के आईएएस मयूर दीक्षित को हरिद्वार का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

आईएएस मयूर दीक्षित ने आईआईटी कानपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग और आईआईएम बैंगलोर से एमबीए किया है। उनकी कार्यशैली में सख्ती और पारदर्शिता की झलक मिलती है। टिहरी में जिलाधिकारी रहते हुए उन्होंने एक स्कूल के प्रधानाचार्य को मौके पर ही निलंबित कर दिया था। इसके अलावा, वे साइकिल से कार्यालय आकर सादगी और पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी दिखा चुके हैं।

More Stories
कांवड़ मेला-2026: कांवड़ मेला क्षेत्र 18 सुपर जोन, 40 जोन एवं 141 सेक्टरों में विभाजित।
कांवड़ मेला-2026: जनपद हरिद्वार के सभी सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित।
दुष्कर्म, मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी देने वाले 5 हजार का आरोपी गिरफ्तार।