मनोज सैनी
हरिद्वार। चाल, चरित्र और चेहरे की बात करने वाली भाजपा की हरिद्वार महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष पर अपनी ही 13 साल की बेटी का यौन शोषण करने का आरोप लगा है। आरोप है कि भाजपा नेत्री ने अपने ब्वायफ्रेंड सुमित पटवाल पुत्र राजपाल सिंह निवासी न्यू कैनाल कालोनी बहादराबाद थाना बहादराबाद हरिद्वार उम्र 33 वर्ष से खुद की मौजूदगी में बेटी का यौन शोषण कराया। पुलिस के अनुसार कई बार बच्ची का यौन शोषण हुआ। पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद आरोपी भाजपा नेत्री और उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा नेत्री का अपने पति से विवाद चल रहा है और दोनों अलग-अलग रहते हैं। एक माह पहले बच्ची अपने पिता के पास रहने आई थी। बच्ची को गुमसुम देखकर पिता के पूछने पर उसने सारी आपबीती बता दी। इसके बाद पिता ने पुलिस से संपर्क किया और पुलिस ने बच्ची के बयान दर्ज करने के बाद आरोपी भाजपा नेत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि भाजपा नेत्री का ब्वायफ्रेंडसुमन नगर का ही रहने वाला है और उसने कई बार बच्ची का यौन शोषण किया। पुलिस भाजपा नेत्री के ब्वायफ्रेंड सुमित पटवाल पुत्र राजपाल सिंह निवासी न्यू कैनाल कालोनी बहादराबाद थाना बहादराबाद हरिद्वार उम्र 33 वर्ष को भी गिरफ्तार कर लिया है।
वहीं भाजपा नेत्री की गिरफ्तारी के बाद हरिद्वार भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने भाजपा नेत्री को बाहर का रास्ता दिखाते हुए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

More Stories
अंगदान जीवन का सबसे अनमोल उपहार, जागरूकता से बच सकती हैं कई जिंदगियां।
कांवड़ मेला 2026 के दौरान 7 निर्माता कंपनियों को नोटिस।
कांवड़ यात्रा निर्विघ्न सकुशल हुई सम्पन्न। 4 करोड़ 80 लाख 40 हजार शिवभक्त पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर हुए रवाना।