मनोज सैनी
देहरादून। हरिद्वार नगर निगम भूमि घोटाले में हरिद्वार के जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह के निलंबन के बाद 2013 बैच के आईएएस मयूर दीक्षित को हरिद्वार का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

आईएएस मयूर दीक्षित ने आईआईटी कानपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग और आईआईएम बैंगलोर से एमबीए किया है। उनकी कार्यशैली में सख्ती और पारदर्शिता की झलक मिलती है। टिहरी में जिलाधिकारी रहते हुए उन्होंने एक स्कूल के प्रधानाचार्य को मौके पर ही निलंबित कर दिया था। इसके अलावा, वे साइकिल से कार्यालय आकर सादगी और पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी दिखा चुके हैं।

More Stories
डॉ हरक सिंह रावत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की 14 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली महारैली की समीक्षा।
एसआईआर (SIR)की तैयारियों को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की समीक्षा। कहा बीएलए अपने क्षेत्र के मतदाताओं से संपर्क, समन्वय और संवाद स्थापित करें।
14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली “वोट चोर-गद्दी छोड़” महारैली में भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता करेंगे कूच।