मनोज सैनी
देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में संगठन के सभी बड़े नेताओं, पदाधिकारियों के सामने केंद्रीय चुनाव प्रभारी केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा द्वारा महेंद्र भट्ट के उत्तराखंड भाजपा का अध्यक्ष निर्वाचित होने की घोषणा की गई। साथ ही 8 राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों की घोषणा भी केंद्रीय चुनाव प्रभारी द्वारा की गई। महेंद्र भट्ट लगातार दूसरी बार उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।
भाजपा आलाकमान ने मुख्यमंत्री धामी के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने वाले उनके विश्वसनीय, साथ ही आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर महेंद्र भट्ट को ही उत्तराखंड में पार्टी की कमान सौंपने का निर्णय लिया। ऐसे में प्रदेश के इन दो बड़े बीजेपी नेताओं के नेतृत्व में ही 2027 का विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा। भाजपा राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत, टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, नैनीताल-उधमसिंह नगर सांसद अजय भट्ट, राज्य सभा सांसद, कल्पना सैनी के नामों की भी घोषणा की गई।

More Stories
अंगदान जीवन का सबसे अनमोल उपहार, जागरूकता से बच सकती हैं कई जिंदगियां।
कांवड़ मेला 2026 के दौरान 7 निर्माता कंपनियों को नोटिस।
कांवड़ यात्रा निर्विघ्न सकुशल हुई सम्पन्न। 4 करोड़ 80 लाख 40 हजार शिवभक्त पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर हुए रवाना।