हरिद्वार। पुलिस व एंटी ह्यूमन टीम ने सिडकुल स्थित एचएमटी ग्रांड होटल में देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ करते हुए 4 महिलाएं और 3 युवकों को गिरफ्तार किया है। जबकि धंधे का मुख्य खिलाड़ी होटल संचालक फरार होने में कामयाब हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट व थाना सिडकुल की संयुक्त टीम ने अंजाम देते हुए सिडकुल क्षेत्रांतर्गत स्थित एचएमटी होटल से 04 महिलाएं और 03 युवक दबोचे। संयुक्त टीम के निशाने में आए होटल में दलाल नितिन द्वारा अन्य राज्यों से लड़कियां बुलाकर जिस्म फरोशी का धंधा संचालित किया जा रहा था। दलाल नितिन का नेटवर्क कई राज्यों में फैला हुआ है जिसकी पुलिस जांच कर रही हैl
पुलिस टीम ने मोके से भारी मात्रा में कैश व आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। मामले में थाना सिडकुल में अभियोग पंजीकृत किया गया। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

More Stories
संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग कर मत का अधिकार छीन रहे सत्ता में बैठे लोग: आफताब अहमद
जानलेवा चार हमलावार को सात वर्ष की कैद
मायापुर हेड रेगुलेटर पर चला महा सफाई अभियान, 8 टन कूड़ा-कचरा हटाया।