मनोज सैनी
हरिद्वार। आज सुबह समय 04:37 बजे द्वारा 112 कंट्रोल रूम सूचना प्राप्त हुई कि थाना बहादराबाद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अहमदपुर में उत्तम डीसलेरी फैक्ट्री में बाढ़ का पानी घुस गया है जिसमें करीब डेढ़ सौ लोग फंसे हैं।
सूचना पर तत्काल थाना बहादराबाद से वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रदीप राठौर, प्रभारी चौकी शांतरशाह उप नि खेमेंद्र गंगवार रात्रि अधिकारी अपर उप नि0 राकेश सिंह थाना मोबाइल, एचपी 4 पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तथा फायर पुलिस व जल पुलिस को भेजने के लिए कंट्रोल रूम को सूचना दी गई सभी पुलिस टीमों द्वारा मौके पर पहुंच कर राहत बचाव कार्य शुरू किया गया और फैक्ट्री में कार्यरत 40 कर्मचारी/मजदूरों व 12 ट्रक चालक आदि को सकुशल बाहर निकाला गया । मौका पर अन्य कोई व्यक्ति फंसा हुआ नहीं है। सभी को फैक्ट्री से बाहर निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया हैl

More Stories
संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग कर मत का अधिकार छीन रहे सत्ता में बैठे लोग: आफताब अहमद
जानलेवा चार हमलावार को सात वर्ष की कैद
मायापुर हेड रेगुलेटर पर चला महा सफाई अभियान, 8 टन कूड़ा-कचरा हटाया।