मनोज सैनी
हरिद्वार। नगर आयुक्त, नगर निगम हरिद्वार द्वारा दिये गये निर्देशो के अनुपालन में ज्वालापुर क्षेत्र में गोयल स्वीटस से कटहरा मार्केट, अंसारी मार्केट में अतिक्रमण अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत नगर निगम हरिद्वार की अतिक्रमण टीम द्वारा अतिक्रमण करने वालो का सामान जब्त किया गया तथा जिसके दौरान चालानी कार्यवाही की गयी तथा पुनः अतिक्रमण न किये जाने हेतु भी चेतावनी दी गयी। उक्त अभियान निरन्तर जारी रहेगा। उक्त अभियान के दौरान श्री विकास कुमार, श्री विकास छाछर, मुख्य सफाई निरीक्षक, श्री बंटी, श्री अरूण, श्री प्रमोद क्षेत्रीय पर्यावरण पर्यवेक्षक व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

More Stories
श्री एम. श्रीधर बीएचईएल के निदेशक (मानव संसाधन) नियुक्त।
संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग कर मत का अधिकार छीन रहे सत्ता में बैठे लोग: आफताब अहमद
जानलेवा चार हमलावार को सात वर्ष की कैद