ब्यूरो
हरिद्वार। थोक केन्द्रीय उपभोक्ता सहकारी भण्डार लिo हरिद्वार के डायरेक्टर के चुनाव में हस्तक्षेप करने और बिना वजह गाली गलौज कर रहे मंत्री मदन कौशिक के गुर्गे विकास तिवारी को जमकर पीटा। पिटाई कर भाग रहे लोगों में से एक को पुलिस ने पकड़ लिया। मामले में विकास तिवारी ने नगर कोतवाली तहरीर दी है।

सहकारी भंडार के डायरेक्टर के लिए जिला अस्पताल के सामने ऑफिस में मतदान चल रहा था। मतदान के दौरान विकास तिवारी मतदाताओं के साथ बार-बार टोका टाकी कर रहा था। ज्यादा हस्तक्षेप करने पर चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों के समर्थन में विकास तिवारी को हटाने को कहा, लेकिन विकास तिवारी पूर्व चेयरमेन रह चुका था तो बार-बार दबंगई दिख रहा था। दूसरी ओर गुर्जर समाज के लोगों पर टिप्पणी भी कर रहा था, जो कि उन्हें बर्दाश्त नहीं हुई और विकास तिवारी को पड़कर पीटना शुरू कर दिया। पीटने के दौरान विकास तिवारी को बचाने के लिए कोई भी नहीं आया। विकास तिवारी ने अपने को पीटने और जान से करने के प्रयास में नगर कोतवाली में तहरीर दी है। यह पहला मामला नहीं है जब विकास तिवारी ने किसी के साथ बदतमीजी की हो, 2018 के भाजपा प्रत्यासी अनु कक्कड़ के चुनाव में भी कई बूथ पर जाकर बदतमीजी की, जिससे नाराज होकर मतदाताओं ने विपक्ष को मतदान कर दिया था। भाजपा के कई पार्षद भी चुनाव हार गए थे।
सहकारी भंडार मामले में 2 करोड़ लेकर मुकदमा हारने का भी मामला सामने आया था, विभागीय अधिकारियों ने कोई पैरवी तक नहीं की। सामान उठाकर किराए की दुकान में ले गए। 50 साल के ऑफिस, अपील में भी नहीं गए।

More Stories
शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, युवती हुई गर्भवती। शादी से किया इंकार, युवती ने दर्ज कराया मुकदमा
कांग्रेस ओबीसी विभाग की पहली प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न: ओबीसी समाज की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कंवरदीप सैनी
खाद्य सुरक्षा विभाग की विभिन्न टीमों ने व्यापक स्तर पर चलाया निरीक्षण अभियान। कैडबरी डेयरी मिल्क चॉकलेट सहित दूध, पनीर व मावा के कुल 10 खाद्य नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु लिए।