सुनील मिश्रा
हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशानुसार कांवड़ मेले के दौरान आमजन एवं श्रद्धालुओं को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित खाना उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जनपदभर में सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया। चंडीदेवी मंदिर से चिड़ियापुर तक सहायक आयुक्त महिमानंद जोशी के नेतृत्व में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन के साथ ढाबों का निरीक्षण किया गया
अभियान के दौरान कुल 216 ढाबों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में 8 ढाबे बिना फूड लाइसेंस के संचालन करते पाए गए, जिनके विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। संबंधित 8 ढाबों संचालकों को दो दिन के भीतर फूड लाइसेंस प्राप्त कर उसे ढाबों में प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए।शेष 13 ढाबों पर फूड लाइसेंस एवं फूड सेफ्टी डिस्प्ले गया।
साथ ही कांवड़ मेला-2026 से संबंधित विभागीय दिशा-निर्देश ढाबों के अंदर डिस्प्ले बोर्ड पर प्रदर्शित कराए गए।
खराब गुणवत्ता वाले भोजन की लगातार मिल रही शिकायतों पर 03 खाद्य नमूने जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गए। निरीक्षण के दौरान टीम द्वारा सभी ढाबा संचालकों को रेट लिस्ट प्रदर्शित करने, एक्सपायरी खाद्य पदार्थों का विक्रय न करने तथा ढाबों में डस्टबिन रखने का सुरक्षित भंडारण सुनिश्चित करने तथा साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया कि कांवड़ मेले के दौरान यह सघन निरीक्षण अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, युवती हुई गर्भवती। शादी से किया इंकार, युवती ने दर्ज कराया मुकदमा
कांग्रेस ओबीसी विभाग की पहली प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न: ओबीसी समाज की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कंवरदीप सैनी
खाद्य सुरक्षा विभाग की विभिन्न टीमों ने व्यापक स्तर पर चलाया निरीक्षण अभियान। कैडबरी डेयरी मिल्क चॉकलेट सहित दूध, पनीर व मावा के कुल 10 खाद्य नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु लिए।