मनोज सैनी
हरिद्वार। पथरी थाना पुलिस ने दुष्कर्म, मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी देने वाले 5 हजार के फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है।बता दें कि वारदात में शामिल 04 आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
मिली जानकारी के अनुसर 8 जुलाई को एक महिला द्वारा थाना पथरी पर विपक्षियों के खिलाफ मारपीट, बलात्कार कर जान से मारने की धमकी देने व कान के कुंडल लूटने के सम्बन्ध में मुकदमा दर्ज कराया गया था। तहकीकात में जुटी पुलिस टीम ने वारदात में शामिल 04 आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था लेकिन एक आरोपी तब से फरार चल रहा था।
गिरफ्तारी से बचने के लिए ठिकाने बदल रहे फरार आरोपी पर एसएसपी हरिद्वार द्वारा ₹5000/- का ईनाम घोषित किया गया।
तलाश में जुटी पुलिस टीम ने 23 जुलाई को कटारपुर जाने वाले रास्ते पर एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर नाम पता पूछा तो स्पष्ट हुआ कि यह वही फरार चल रहा इनामी है। आरोपी सुधीर उर्फ लक्की पुत्र सुन्दर निवासी ग्राम दुर्गागढ थाना पथरी जनपद हरिद्वार, उम्र 19 वर्ष को कारण बताकर हस्व कायदा गिरफ्तार किया गया। बाद विधिक कार्यवाही माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

More Stories
जारी रहा विद्यालय वाहनों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान, 45 विद्यालय वाहनों के चालान।
खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 216 ढाबों का किया निरीक्षण, 8 दुकानों को जारी किया कारण बताओ नोटिस।
जाशिद अंसारी बने कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष। पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मान देती है कांग्रेस: शर्मा