एसआईआर के लिए मतदाताओं को निर्गत किए गए नोटिसों के संबंध में एआरओ एवं बीएलओ को पारदर्शिता के साथ सुनवाई करने के दिए निर्देश।
11 निर्धारित अभिलेखों में से कोई एक अभिलेख उपलब्ध कराने पर समस्या का किया जाएगा उचित निराकरण।
सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों का मिल रहा सहयोग।
हरिद्वार। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आज विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के द्वितीय चरण के अंतर्गत ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदाताओं से संवाद किया तथा एसआईआर की प्रगति एवं नोटिसों के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने एसआईआर के अंतर्गत मतदाताओं को निर्गत किए गए नोटिसों पर प्राप्त आपत्तियों एवं अभिलेखों की सुनवाई की प्रक्रिया का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित एआरओ एवं बीएलओ को निर्देशित किया कि सभी मामलों में पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद के समस्त मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी मतदाता को किसी प्रकार की विसंगति अथवा अनमैपिंग के संबंध में नोटिस प्राप्त होता है तो उन्हें किसी भी प्रकार से घबराने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित 11 अभिलेखों में से कोई भी एक वैध अभिलेख उपलब्ध कराने पर किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से नहीं काटा जाएगा।
उन्होंने कहा कि जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण की पूरी प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संचालित की जा रही है। इस कार्य में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों का भी सकारात्मक सहयोग प्राप्त हो रहा है, जिससे प्रक्रिया की विश्वसनीयता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित हो रही है।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र मतदाता को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाए तथा सभी प्रकरणों का समयबद्ध एवं नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे।
इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार,सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरी,जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह सहित संबंधित बूथों के एआरओ,बीएलओ संबंधित क्षेत्र के मतदाताअधिकारी मौजूद रहे।

More Stories
पौड़ी में बड़ा हादसा: 250 फिट खाई में गिरी कार, 3 साल के बच्चे सहित हरिद्वार के 5 लोगों की मौत।
कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं का जायजा लेने सीसीआर कंट्रोल रूम पहुंचे जिलाधिकारी। आगामी तीन दिनों के लिए विशेष सतर्कता बरतने तथा प्रभावी भीड़ प्रबंधन के दिए निर्देश।
लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस की जंबोजेट कार्यकारिणी घोषित। हरिद्वार से संजय पालीवाल और संतोष चौहान बने प्रदेश उपाध्यक्ष।