मनोज सैनी
हरिद्वार। पुलिस ने विगत दिनों बी0एच0ई0एल0 के जंगल में घायल अवस्था में मिली नाबालिक लडकी के साथ दुष्कर्म एवं जान से मारने की कोशिश करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार 4 अगस्त को कोतवाली रानीपुर क्षेत्रान्तर्गत सेक्टर-4 केन्द्रीय विद्यालय बी0एच0ई0एल0 के पास स्थित जंगल/झाडियो से एक नाबालिग बालिका घायल अवस्था में बरामद हुई थी, जिस पर तत्काल पुलिस ने घायल बालिका को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया, एवं उसके पश्चात घायल बालिका की स्थिति को देखते हुये जिला अस्पताल द्वारा उसे हायर सेन्टर एम्स ऋषिकेश रैफर किया गया।
एवं पुलिस द्वारा उक्त बालिका के परिजनो की जानकारी की गयी, जिसके उपरान्त बालिका के परिजनो की जानकारी होने पर बालिका के परिजन उपस्थित आये।
घायल बालिका द्वारा अपने परिजन एवं पुलिस को बताया कि 3 अगस्त को उसे एक लडका शेखर पुत्र यशपाल नि0 बिजनौर उ0प्र0 हाल ब्रह्मपुरी रावली महदूद सिडकुल हरिद्वार बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया, तथा उसे जान से मारने की नीयत से मारपीट कर बी0एच0ई0एल0 के जंगल में घायल अवस्था में मरने के लिये छोड दिया। रानीपुर पुलिस ने तत्काल 4 अगस्त को पीडित बालिका के परिजनो की तहरीर पर आरोपी शेखर के विरूद्ध मु0अ0सं0 275/26 में अभियोग पंजीकृत कर आरोपी की तलाश की गयी। नाबालिग पीडिता के बयान अंकित कर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु सुरागरसी/पतारसी कर सीसीटीवी कैमरो का अध्ययन किया गया।
काफी प्रयासो के उपरान्त पुलिस टीम द्वारा 8 अगस्त को पुराना पथरी पावर हाउस के पास से आरोपी शेखर उर्फ सनोज पुत्र यशपाल निवासी ग्राम मिलक जंहागीराबाद थाना धामपुर बिजनौर उ0प्र0 हाल निवासी ब्रह्मपुरी थाना सिडकुल हरिद्वार ज्वालापुर को धर दबोचा।आरोपित के विरूद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

More Stories
नकाबपोश बदमाशों ने दुकान पर बैठे बाइक मिस्त्री को मारी गोली, अस्पताल ले जाते समय मौत।
हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल और ऊधमसिंहनगर में बदले पुलिस अधिकारी। अपर पुलिस अधीक्षक अभय सिंह को मिली हरिद्वार ग्रामीण की जिम्मेदारी।
ई-रिक्शा एवं तिपहिया वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान, 179 वाहनों के चालान एवं 21 वाहन सीज।