सुनील मिश्रा
हरिद्वार। भूपतवाला स्थित अमेरिकन आश्रम स्वामी देवानंद ट्रस्ट की संपत्ति की कथित बिक्री और रजिस्ट्री को लेकर विवाद गहरा गया है। भाजपा पार्षद सुनीता शर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर से मुलाकात कर मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने संपत्ति को सरकारी संरक्षण में लेने और जांच पूरी होने तक यथास्थिति बनाए रखने की भी मांग की। पार्षद ने आरोप लगाया कि धार्मिक ट्रस्ट की संपत्ति को गुपचुप तरीके से बेचकर बिना सक्षम न्यायिक अनुमति के रजिस्ट्री कराई गई है। इससे पहले आश्रम में चलने वाला भंडारा, निःशुल्क दवा वितरण और धर्मशाला जैसी सेवाएं बंद हो गई हैं और कांवड़ मार्ग भी बाधित हुआ है।जिलाधिकारी और एसएसपी ने मामले में निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।

More Stories
खाद्य सुरक्षा टीम ने भूपतवाला, बहादराबाद एवं सिडकुल क्षेत्र में होटल एवं रेस्टोरेंटों का किया औचक निरीक्षण। अनियमितताएं मिलने पर होटल व्यवसायियों को जारी किया नोटिस।
समुद्र मंथन की थीम पर सजेगा कुंभ का स्वागत द्वार, मंडावर से दिखेगी देवभूमि की सांस्कृतिक झलक।
स्वतंत्रता दिवस पर मंडी का कुआं ज्वालापुर में कांग्रेसियों ने फहराया तिरंगा।