सुनील मिश्रा
हरिद्वार। भूपतवाला स्थित अमेरिकन आश्रम स्वामी देवानंद ट्रस्ट की संपत्ति की कथित बिक्री और रजिस्ट्री को लेकर विवाद गहरा गया है। भाजपा पार्षद सुनीता शर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर से मुलाकात कर मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने संपत्ति को सरकारी संरक्षण में लेने और जांच पूरी होने तक यथास्थिति बनाए रखने की भी मांग की। पार्षद ने आरोप लगाया कि धार्मिक ट्रस्ट की संपत्ति को गुपचुप तरीके से बेचकर बिना सक्षम न्यायिक अनुमति के रजिस्ट्री कराई गई है। इससे पहले आश्रम में चलने वाला भंडारा, निःशुल्क दवा वितरण और धर्मशाला जैसी सेवाएं बंद हो गई हैं और कांवड़ मार्ग भी बाधित हुआ है।जिलाधिकारी और एसएसपी ने मामले में निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।

More Stories
अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस सड़क से लेकर संसद तक आंदोलन करेगी: रागिनी नायक
भगत सिंह चौक से शंकराचार्य चौक तक लगभग 15 अनुपयोगी विद्युत पोल हटाए।
खाकी पर दाग: 2 दरिगाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज।