मनोज सैनी
हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस ने नो-एन्ट्री में भारी वाहनो के विरूद्ध चैकिंग अभियान चलाते हुए शिवालिक नगर में सिडकुल की तरफ से नो- एन्ट्री में घुसे 15 भारी वाहनों के विरूद्ध की कार्यवाही करते हुए 14 वाहनो के ₹7000/- व 01 वाहन का कोर्ट चालान किया।
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुपालन में भारी वाहनो की नो-एण्ट्री में प्रवेश करने वाले भारी वाहनो के विरूद्ध सघन चैकिंग अभियान चलाया गया।
जिसमें प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर द्वारा दौराने चैकिंग शिवालिक नगर में सिडकुल की तरफ से आ रहे भारी वाहनो के विरूद्ध चैकिंग करते हुये सिडकुल की ओर से शिवालिक नगर भीड भाड वाले इलाके में अपने भारी वाहनो को लाने वाले कुल 15 भारी वाहनो (ट्रको) के विरूद्ध मोटर वाहन अधिनियम के चालान की कार्यवाही करते हुये 14 भारी वाहन (ट्रक) चालको के कुल ₹7000/-के नगद चालान एवं 01 ट्रक चालक का कोर्ट चालान किया गया। नो इंट्री में आने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी रहेगा।

More Stories
कांग्रेसियों ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर मनाया काला दिवस।
बीएचईएल हरिद्वार में राजभाषा सम्मान समारोह का आयोजन। डिजिटल मीडिया के युग में हिंदी अधिक प्रभावशाली है: रंजन कुमार
किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को जमानत अर्जी खारिज।