आदेश त्यागी
हरिद्वार। अर्धकुंभ मेला-2027 में करीब
150 छोटे-बड़े निर्माण कार्य चल रहे हैं जिनमें
सड़कें, घाट, पाथवे, आधा दर्जन पुल, CCR 2 भवन आदि और इन सबके निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांच के लिए मेला अधिष्ठान ने
तीन प्रमुख थर्ड पार्टी एजेंसियां नियुक्त की हुई हैं।
1. TÜV SÜD South Asia Pvt. Ltd.
2 L2. Quality Austria Central Asia Pvt. Ltd.
3. Bureau Veritas (India) Pvt. Ltd.
इसके अलावा दो और बड़े तकनीकी संस्थान
भी जांच में लगे हैं जिनमें
. CBRI (केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान), रुड़की, जो CCR-2 भवन की गुणवत्ता जांच कर रहा है ओर भवन पर हेलीकॉप्टर उतारने की अनुमति डीजीसीए से ली गई है।
IIT रुड़की — कुंभ क्षेत्र के पुलों की जांच कर रहा है। मतलब अर्ध कुंभ मेला कार्यों की जांच के लिए कुल 5 एजेंसियां मैदान में हैं।
कांग्रेस का सवाल यही है रिपोर्ट कहां है?
चाहे प्रदेश के मुख्य सचिव आनंदवर्धन की समीक्षा बैठक हो, या मेलाधिकारी सोनिका की मेला अधिष्ठान की बैठक हर बैठक में इन एजेंसियों के टीम लीडरों से गुणवत्ता जांच की प्रगति की जानकारी जरूर ली गई और चर्चा भी हुई लेकिन आज तक एक भी जांच रिपोर्ट
सार्वजनिक नहीं की गई और अब कांग्रेस यही मांग उठा रही है —
निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए।
अपर मेला अधिकारी दयानंद सरस्वती कहते है कि तीनों एजेंसियां निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांच लगातार कर रही है। उन्होंने बताया कि कई बार निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांच रिपोर्ट सही नहीं आयी। जिस भी निर्माण कार्य में कमी उजागर होती है उसे ठीक कराने के निर्देश देकर पुनः जांच कराई जाती है।

More Stories
हरिद्वार इकाई में हर्षोल्लास से मनाया गया बीएचईएल स्थापना दिवस।
आईआईटी रुड़की के गोविन्द भवन के कमरे में फंदे पर लटका मिला छात्र का शव।
कुंभ निर्माण कार्यों पर कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा ने लगाये भ्रष्टाचार के आरोप। कहा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा अर्धकुंभ -2027