Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

संविदा पर नियुक्त चालक ने अधिकारी को मारी गोली, कनखल पुलिस ने हिरासत में लिया। अधिकारी की टोका टाकी से था नाराज।

मनोज सैनी

हरिद्वार अधिकारी की टोका टाकी से नाराज संविदा पर नियुक्त चालक ने अपने अधिकारी पर ही गोली चला दी। जिसमें अधिकारी बाल बाल बच गया। जिसका एम्स में उपचार चल रहा है। आरोपी घटना करने के बाद साक्ष्य को मिटाने, कार्यालय में साफ सफाई करके और कपड़े बदलकर भागने की फिराक में था तभी पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा और कारतूस भी बरामद कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 21 नवंबर को थाना कनखल पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि विष्णु गार्डन क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपने साथी को गोली मार दी है, जिसे उपचार हेतु बंगाली अस्पताल ले जाया गया है।

सूचना मिलते ही कनखल पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि संविदा पर नियुक्त चालक विनोद नेगी पुत्र भारत सिंह, निवासी ग्राम जयहरी, तहसील यमकेश्वर, जनपद पौड़ी गढ़वाल, हाल निवासी सर्वप्रिय विहार, कनखल, हरिद्वार ने अपने अधिकारी चन्द्रप्रकाश नौटियाल, निवासी विष्णु गार्डन, कनखल को गोली मार दी थी।

गोली अधिकारी को छूकर निकल गई, जिससे वह बाल-बाल बच गए। घायल अधिकारी को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने पुलिस के पहुंचने से पहले घटनास्थल को साफ करने का प्रयास किया। आरोपी फर्श पर पोछा लगाकर सफाई करने लगा तथा कपड़े बदलकर मौके से फरार होने की फिराक में था। हालांकि, कनखल पुलिस की तत्परता से आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया गया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह वर्ष 2006 से उक्त कार्यालय में चालक के पद पर कार्यरत था। पिछले लगभग 4-5 महीनों से अधिकारी के साथ उसका विवाद चल रहा था। आरोपी के अनुसार, वह अधिकारी द्वारा कथित रूप से परेशान किए जाने से नाराज था इसी रंजिश के चलते उसने गोली चलाने की घटना को अंजाम दिया।

वादी श्री चन्द्रप्रकाश नौटियाल की तहरीर के आधार पर थाना कनखल में मु0अ0सं0 449/26, धारा 109(1) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक की जा रही है।

 

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!