सुरेन्द्र शर्मा
हरिद्वार। अधिवक्ता परिषद उत्तराखण्ड की प्रान्त परिषद की दो दिवसीय बैठक का आयोजन शनिवार से प्रेमनगर आश्रम में किया जा रहा है। बैठक के संबंध में जानकारी देते हुए प्रांत अध्यक्ष जानकी सूर्या, प्रान्त उपाध्यक्ष राजेश सिंह राठौर, प्रदेश महामंत्री अनुज शर्मा ने बताया कि बैठक के उद्घाटन सत्र में नैनीताल हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल और महाराष्ट्र व गोवा के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी अतिथि होंगे। बैठक में कुल 7 सत्र होंगे। जिनमें न्यायिक व्वस्था पर चर्चा होगी तथा अंगुल चिन्ह व फॉरेंसिक जैसे विषय पर विशेषज्ञ अभिषेक वशिष्ठ का मार्गदर्शन अधिवक्ताओं को प्राप्त होगा। बैठक में परिषद के कार्य, समाज व कानून के क्षेत्र में योगदान, आगामी कार्यों की रूपरेखा, परिषद के कर्तव्य व दायित्व पर प्रकाश व संगठन की मजबूती के लिए आगामी मार्ग निर्देशन तय किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि संगठन की हरिद्वार जिला इकाई व रुड़की लक्सर तहसील के सहयोग से आयोजित की जा रही बैठक में प्रदेश के सैकड़ों सदस्य प्रतिभाग करेंगे।
इस दौरान प्रांत अध्यक्ष जानकी सूर्या, प्रान्त उपाध्यक्ष राजेश सिंह राठौर, प्रदेश महामंत्री अनुज शर्मा, दीपक भारद्वाज, शिवकुमार भामा, दीपक ठाकुर, दिनेश पंवार, प्रियन्का वर्मा, शिवानी बंसल, तोषी चौहान आदि उपस्थित रहे।

More Stories
अंगदान जीवन का सबसे अनमोल उपहार, जागरूकता से बच सकती हैं कई जिंदगियां।
कांवड़ मेला 2026 के दौरान 7 निर्माता कंपनियों को नोटिस।
कांवड़ यात्रा निर्विघ्न सकुशल हुई सम्पन्न। 4 करोड़ 80 लाख 40 हजार शिवभक्त पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर हुए रवाना।