मनोज सैनी
हरिद्वार। मेला नियंत्रण भवन के सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में आईजी गढ़वाल करण सिंह नगन्याल व एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा आमजन एवं यात्रियों के खोए हुए विभिन्न कंपनियों के कुल 353 मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को लौटाए।
[yotuwp type=”videos” id=”xBzjdgiyVLo” ]
जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में खोए मोबाईल फोनों की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर क्राइम सेल ने करीब 55 लाख रुपए के मोबाइल फ़ोन बरामद किए हैं। इसमें से कई मोबाईल फोन विभिन्न राज्यो से आये तीर्थ यात्रियों के हैं, जबकि कुछ मोबाइल फोन स्थानीय निवासियों के हैं। इस दौरान साईबर सेल टीम ने समस्त थानों से प्राप्त प्रार्थना पत्रों के विवरण के आधार पर मोबाइल फ़ोनों को बरामद करने के लिए सर्विलांस व अन्य माध्यमों की मदद ली। प्राप्त हुई लोकेशन के आधार पर भारत के विभिन्न राज्यों की पुलिस से समन्वय स्थापित कर गुमशुदा मोबाईलों को हरिद्वार मंगाया गया।
विगत वर्ष से खोए हुए मोबाइलों को बरामद करने के लिए किए जा रहे प्रयासों के क्रम में हरिद्वार पुलिस द्वारा अब तक कुल 01 करोड़ 61 लाख बाजार कीमत के कुल 1376 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
कार्यक्रम में आईजी, गढ़वाल और एस एस पी, हरिद्वार ने आम जन से अपील करते हुए कहा कि हरिद्वार पुलिस अपने सभी फोलोवर्स से आग्रह करती है कि कोई भी अंजान मोबाइल अथवा इलैक्ट्रॉनिक डिवाइस मिलने पर उसे तत्काल उसके स्वामी अथवा नजदीकी थाने के सुपुर्द कर जिम्मेदार नागरिक होने का अपना कर्तव्य निभाएं।

More Stories
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा की तीन मांगो में से एक मांग हुई पूरी: मेलाधिकारी ने अर्धकुंभ निधि से परियोजना संबंधी जानकारी वाले बोर्ड प्रत्येक कार्यस्थल पर प्रमुखता से लगाने के निर्देश।
कनखल चौक बाजार में सन 1930 से स्थित कांग्रेस के ऐतिहासिक ध्वज का सौंदर्यकरण।
चौक बाजार श्री रामलीला समिति (रजि0) ज्वालापुर के 79 वे वार्षिकोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ। मुख्य अतिथि अर्श नैय्यर ने रंगमंच का पूजन कर लीला का किया शुभारंभ।