Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

निकाय चुनाव से पूर्व आम आदमी पार्टी को लगा बड़ा झटका। महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हेमा भंडारी सहित कई नेताओं ने दिया इस्तीफा।

मनोज सैनी
हरिद्वार। निकाय चुनाव से पूर्व आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। आम आदमी पार्टी की महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हेमा भंडारी सहित कई नेताओं ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। हेमा भंडारी ने प्रदेश प्रभारी बरिंद्र गोयल और सह प्रभारी रोहित महरौलिया को भेजे इस्तीफे में निजी कारणों का हवाला दिया है। हेमा भंडारी के अतिरिक्त आजाद अली, कुर्बान अली, चौधरी मुनीर आलम आदि ने भी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

error: Content is protected !!