मनोज सैनी
हल्द्वानी। विजलेंस की टीम ने आरटीओ रुद्रपुर के भ्रष्ट प्रशासनिक अधिकारी को 4 हजार की नगद रिश्वत के साथ धर दबोचा। विजलेंस की कार्यवाही से आरटीओ विभाग में हड़कंप मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार एक शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान में शिकायत की थी कि उसने थाना हल्द्वानी से नीलामी में मोटर साइकिल ली थी, गाड़ी की आर0सी0 कागजातों को ट्रान्सफर करने के लिये आरटीओ कार्यालय रूद्रपुर के प्रशासनिक अधिकारी भाष्करानन्द जोशी द्वारा आरसी बनाने के एवज में 4000/- रूपये की मांग की गई लेकिन वह रिश्वत नहीं देना चाहता है तथा वह उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही चाहता है। शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी ने गोपनीय जांच किये जाने पर प्रथम दृष्टया शिकायत सही पाये जाने पर तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया गया। विजिलेंस टीम ने नियमानुसार कार्यवाही करते हुये मंगलवार को प्रशासनिक अधिकारी भाष्करानन्द जोशी पुत्र भैरव दत्त जोशी निवासी-फैज-3 डहरिया मुखानी, हल्द्वानी जनपद नैनीताल को शिकायतकर्ता से 4000/- रूपये (चार हजार रूपये) की रिश्वत लेते हुये देवलचौड़ चौराहा हल्द्वानी से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ जारी है। प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अनुसंधान किया जायेगा। निदेशक सतर्कता डॉ० वी०मुरूगेशन ने ट्रैप टीम को नगद पुरुष्कार से पुरूष्कृत करने की घोषणा की गयी है।

More Stories
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर मुकदमे में नया मोड़। हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा बाल्मीकि समाज। कहा राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज कराने वाला अमित कुमार बाल्मीकि समाज से नही।
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।
शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, युवती हुई गर्भवती। शादी से किया इंकार, युवती ने दर्ज कराया मुकदमा