ब्यूरो
झबरेड़ा। एसएसपी हरिद्वार द्वारा जनपद में नाबालिक वाहन चालको, दोषपूर्ण नंबर प्लेट, मॉडिफाइड साइलेंसरों, हाई प्रेशर हॉर्न वाले दुपहिया वाहनों की चेकिंग हेतु कड़े दिशा निर्देश दिए गए हैं। जिसके अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाकर बुलेट से पटाखे की आवाज व प्रेशर हार्न का प्रयोग कर आम जनता में दहशत का माहौल पैदा करने वाले शरारती तत्वों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए झबरेडा मार्केट के पास से चेतन पुत्र शिव कुमार निवासी नन्हेडा अनंतपुर थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार को हाई प्रेशर हॉर्न व मोडिफाइड साइलेंसर वाली बुलेट चलाते हुए हिरासत में लिया गया। हिरासत में लिए युवक के विरूद्ध पुलिस एक्ट व एम०वी० एक्ट में कार्रवाई करते हुए बुलेट मोटर साईकिल को एमवी एक्ट में सीज किया गया। बुलेट सवार व्यक्ति को थाने लाकर यातायात नियमों का पाठ पढाया गया व यातायात नियमों की जानकारी दी गयी व तद्पश्चात परिजनों की सुपुर्दगी में दिया गया है।

More Stories
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा की तीन मांगो में से एक मांग हुई पूरी: मेलाधिकारी ने अर्धकुंभ निधि से परियोजना संबंधी जानकारी वाले बोर्ड प्रत्येक कार्यस्थल पर प्रमुखता से लगाने के निर्देश।
कनखल चौक बाजार में सन 1930 से स्थित कांग्रेस के ऐतिहासिक ध्वज का सौंदर्यकरण।
चौक बाजार श्री रामलीला समिति (रजि0) ज्वालापुर के 79 वे वार्षिकोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ। मुख्य अतिथि अर्श नैय्यर ने रंगमंच का पूजन कर लीला का किया शुभारंभ।