ब्यूरो
देहरादून। उत्तराखंड सहित देश के अन्य राज्यों में कोरोनाकाल में ऑनलाइन चल रहे 12वीं तक के स्कूल अब इस शैक्षणिक सत्र 2022-2023 यानी आज से पूर्ण रूप से भौतिक रूप से खुल जायेंगे। इस दौरान सरकार ने आदेश दिया था कि निजी स्कूल सिर्फ टयूशन फीस ही ले सकेंगे मगर अब और निजी स्कूल, ट्यूशन फीस के अलावा नियमों अनुसार अन्य शुल्क भी ले सकेंगे। इससे पूर्व सभी निजी स्कूलों के लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन मोड में पढ़ाई कराने के निर्देश दिए गए थे लेकिन कोरोना के प्रसार में कमी आने के बाद अब शिक्षा विभाग ने यह आदेश जारी किया है कि 1 अप्रैल यानी आज से राज्य के सभी बारहवीं तक के निजी स्कूल भौतिक रूप से खुलने के साथ ही नियमानुसार पूरी फीस ले सकेंगे।

More Stories
उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में ससपा: श्री एम. नागेश्वर राव।
हरिद्वार जनपद में 2027 में 126 परीक्षा केंद्रों में हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट के कुल 48,320 छात्र-छात्राएं देंगे परीक्षा।
महिला से मारपीट करने वाले युवक को छह माह की कैद।