ब्यूरो
रुड़की। लोकतांत्रिक जनमोर्चा संयोजक सुभाष सैनी ने कहा है कि चार विधायकों के समर्थन से अब लोजमो का “रुड़की जिला बनाओ” का मुद्दा उत्तराखंड विधानसभा में गूंजेगा। ऐसा भरोसा आज चारों विधायकों ने मोर्चा के विशाल धरना प्रदर्शन में पहुंचकर अपने संबोधन में दिया है।
सैनी आज सिविल लाइंस स्थित शहीद चंद्रशेखर आजाद चौक पर सी बी आर आई रुड़की के पूर्व उप निदेशक सरदार एम एस कालरा की अध्यक्षता व कांग्रेस नेता श्रवण गोस्वामी के संचालन में आयोजित मोर्चा के विशाल धरना प्रदर्शन में बोल रहे थे।
इस मौके पर बोलते हुए भगवानपुर की विधायक ममता राकेश,पिरान कलियर विधायक हाजी फुरकान अहमद, ज्वालापुर विधायक इंजी रवि बहादुर, झबरेडा विधायक वीरेंद्र जाती ने रुड़की जिला बनाओ के मुद्दे पर लोजमो संगठन का समर्थन किया और भरोसा दिलाया कि जन भावनाओं से जुड़ी “रुड़की जिला बनाने की मांग को वे विधानसभा में जोरदार ढंग से उठायेंगे ताकि डबल इंजन की सरकार पर रुड़की को तत्काल जिला घोषित करने का नैतिक दबाव बनाया जा सके।
धरना प्रदर्शन में पूर्व सांसद राजेन्द्र बाड़ी, किसान नेता फरमान त्यागी एडवोकेट, आन्दोलन कारी नेता हर्ष प्रकाश काला, पूर्व पालिकाध्यक्ष दिनेश कौशिक, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजकुमार सैनी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता, वरिष्ठ साहित्यकार एस के सैनी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्रीगोपाल नारसन एडवोकेट, कलीम खान,चौ सेठपाल सिंह परमार, चौधरी जसबीर सिंह, चौधरी हेमेंद्र सिंह, कांग्रेस नेता बिट्टू शर्मा, चौधरी राजबीर सिंह रोड,कांग्रेस नेत्री मंजू कश्यप, प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार ने कहा कि डबल इंजन की सरकार यदि रुड़की को तत्काल जिला घोषित नहीं करती तो आने वाले लोकसभा चुनाव में उसे इसके दुष्परिणाम भी भुगतने पड़ेंगे।
धरना प्रदर्शन में सैनी सभा हरिद्वार के अध्यक्ष आदेश सैनी सम्राट,व्यापारी नेता अरविंद कश्यप,कमल चावला, ओमी वाधवा,कांग्रेस नेता आदेश सैनी,अताउरहमान, पूर्व सभासद मौ राशिद, पूर्व पार्षद संजय चौधरी गुड्डू, रिजवान अहमद, शकील अहमद,संजय पाल, भूषण त्यागी, पूर्व पार्षद सुशील यादव,अजय कुमार, अजय राठौड़,जाकिर हुसैन, युवा नेता संजय अरोड़ा, मकसूद अहमद, उम्मेद गाजी,अनुज गोस्वामी, विनोद श्रीवास्तव, हरीश भारद्वाज, प्रवीण माटा, जोगेन्द्र बिष्ट, सरदार गुरु प्रीत सिंह, हाजी कय्यूम,सलीम कादरी, भूपेंद्र सिंह,नवेद आलम, मुकेश सैनी, चैयरमेन रामकुमार सैनी, जगदीश बहुगुणा, राजेन्द्र सिंह रावत,शीलनिधी भारद्वाज, धर्मवीर सैनी, अनिल सैनी, रामपाल सैनी, सुशील कश्यप, तंजीम सहित सैकड़ों जिम्मेदार लोग शामिल रहे।

More Stories
दो गैंगस्टर को दो- दो वर्ष की कैद।
खास खबर: गंगनहर पटरी पर 5-6 फीट रिटेनिंग वॉल बढ़ाने से सिकुड़ी गंगनहर, पटरी की चौड़ाई बढ़ी।
बीएचईएल द्वारा निःशुल्क पोषण वितरण शिविर का आयोजन।